संजय साेलंकी का ब्लाग

Showing posts with label Hindi Quotes. Show all posts
Showing posts with label Hindi Quotes. Show all posts

Bill Gates Quotes in Hindi : बिल गेट्स के विचार






Bill Gates का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका में हुआ। उन्होंने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर Microsoft की स्थापना की जो की आगे चलकर विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटर सॉफ्टवेर कंपनी बनी और बिल गेट्स बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी।
और उन्हें अमीर बनाने में सबसे बड़ा योगदान उनकी आदतों का ही रहा है। वैसे तो हम सभी इस दुनिया में एक सफ़ल जीवन जीने के लिए आये हैं, मगर हमारी आदतें हमें सफलता की और ले जाती है, और हमारी आदतें ही असफलता की ओर भी...

हम यहाँ Bill Gates की कुछ ऐसी आदतों के विषय में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर वे एक successful person बने!

1. शिकायती ना बने - बिल गेट्स जानते थे कि ज़िंदगी हमेशा अनुकूल नहीं होती, अतः वे इसकी शिकायत करने की बजाए इसकी आदत डालने की बात करते है। so stop complaining!

2. सीखतें रहें - बिल गेट्स हमेशा कुछ सीखते रहते है, बिल Harvard university की पढ़ाई बीच में छोड़ देने वाले व्यक्ति के रूप में famous है। इसके बावजूद बिल पढ़ना और नई-नई चीजों को जानना बहुत पसंद करते है। कॉलेज के दिनों में तो वे कभी-कभी उन कक्षाओं में जा बैठते थे जिनका उनकी पढ़ाई से कोई लेना-देना नहीं होता था! Steve Jobs भी ऐसे ही थे। अतः कह सकते है कि सफ़ल व्यक्तियों की आदतें भी मिलती जुलती होती है। so keep learning!

3. पढ़ते रहे: हर कामयाब इंसान की तरह बिल गेट्स भी किताबें पढ़ना पसंद करते है। वे सब कुछ पढ़ते है। कभी-कभी तो हमेशा पढ़ते ही रहते है। वे सभी प्रकार कि किताबों को पसंद करते हैं। चाहे वो Encyclopedia हो या Science Fiction हो या कोई और किताब। उनका पढ़ने का जज़्बा आज भी उनमें जारी है। so keep reading!

4. समय का उचित प्रबंधन करें: Time management ज़िंदगी मे सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए हर काम को तय वक़्त में करने की आदत डाल लेनी चाहिए। हमारा जीवन सेमेस्टर में नहीं बंटा हैं और दूसरा इसमें छुट्टियाँ भी नहीं होती। अतः बेहतर हैं हर काम समय पर करें।

5. एकाग्रचित्त रहे: बिल गेट्स हमेशा अपने काम मे concentrate करते है। लेकिन हम लोगों का ध्यान बहुत जल्दी भटकता हैं। जिसके कारण हम किसी एक काम पर पूरा ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और आज कि दुनिया तो मल्टीटास्किंग की हो गई है। लोग एक साथ अनेक कामों को करते हैं। लेकिन बिल गेट्स किसी एक काम पर पूरी तरह focus होकर काम करने के लिए कहते है।

अतः बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतें अपनाते जाए.. और जैसा बिल हमेशा कहा करते है...
कहानी जहाँ खत्म होती है, जीवन वहीं से शुरू होता है..!!
Share:

अब्राहम लिंकन, अहम चिंतन..






 

अब्राहम लिंकन की मोटिवेशन वाली बातें, हिंदी में:

1. भविष्य के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि यह एक समय में एक ही दिन आता है।

2. मेरे पास कभी कोई नीति नहीं थी, मैंने सिर्फ हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की है।

3. मैं धीमी गति का चालक हूँ, लेकिन मैं कभी पीछे नहीं चलता।

4. मुझे एक पेड़ काटने के लिए 6 घंटे दो, उसमे से पहले चार घंटे में मैं कुल्हाड़ी की तेज धार करूँगा।

5. जब आपको मान्यता नहीं दी जाती है तो चिंता न करें, मान्यता के योग्य होने के लिए प्रयास करें।

6. आप आज को नष्ट करके कल की जिम्मेदारी से नही बच सकते।

7. सुनिश्चित करें कि आप अपने पैरों को सही जगह पर रखें, और फिर दृढ़तापूर्वक खड़े हो जायें।

8. कल के लिए कुछ मत छोड़ो, जिसे आज किया जा सकता है, आज ही कर लो।

9. यदि कोई ऐसा है जो अच्छा कर सकता है, तो मैं कहता हूँ उसे ऐसा करने दो, उसे एक मौका दो।

10. लगभग सारे शख्स परेशानियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन यदि आप किसी शख्स के चरित्र का पता लगाना चाहते हैं तो उसे सत्ता सौंप दें।

11. ज्यादातर लोग खुश है क्युकि वे अपने दिमाग को खुश बनाते हैं।

12. इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि सिर्फ आपका संकल्प ही आपकी सफलता के लिए मायने रखता है, कोई और चीज नहीं।

13. किसी भी शख्स के पास इतनी अच्छी याददाश्त नहीं होती कि वह अच्छा झूठा बन सके।

14. जिंदगी के अंत में साल मायने नहीं रखते, बल्कि उन बिताए गए सालों की जिंदादिली मायने रखती है।

15. आप आने वाले कल की जिम्मेदारियों से भागने के चक्कर में आज से मुंह नहीं मोड़ सकते।

16. आप चाहे जो भी करना चाहें, उसमें बेहतर करें।

17. जब कुछ लोग सफलता हासिल कर लेते हैं तो यह सबूत है कि आप भी सफल हो सकते हैं।

18. कोई भी शख्स इतना अच्छा नहीं हो सकता कि वह दूसरों पर बिना उनकी मर्जी के राज कर सके।

19. क्या मैं अपने दुश्मनों को तब तबाह नहीं करता जब मैं उन्हें अपना दोस्त बनाता हूं?

20. दोस्त तो वही होता है जिसके वही दुश्मन हों जो आपके हैं।

21. जब मैं अच्छा करता हूं तो अच्छा महसूस करता हूं, और जब मैं बुरा करता हूं तो बुरा महसूस करता हूं, यही मेरा धर्म है।

22. मुझे नहीं पता कि मेरे दादा कौन थे, लेकिन मैं जानना चाहता हूँ कि उनका पोता क्या होगा। आपको खुद का बढ़ना देखना चाहिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके दादा कितने लंबे थे।
Share:

Popular Post

मेरे बारे में

My photo
एक सीधा-सादा इंसान! घोर पारिवारिक! घुमक्कड़! चाय प्रेमी! सिनेमाई नशेड़ी! माइक्रो-फिक्शन लेखक!

संपर्क करें



Search This Blog

Categories

Popular Posts

Recent Posts