संजय साेलंकी का ब्लाग

Showing posts with label Health and Fitness. Show all posts
Showing posts with label Health and Fitness. Show all posts

होम एक्सरसाइज टिप्स: Home workout tips in hindi






शुरुआत में रूटीन बनाने में थोड़ी मुश्किल आती है लेकिन जब आप ये करने लगते है तो तो उसके बाद सब आसान हो जाता है ऐसे में खुद को वर्कआउट के लिए तैयार करने के लिए कुछ जरुरी बातें है जिन्हें आप फॉलो कर सकते है तो चलिए जानते है वो कौन सी है –

1. आराम से शुरू करें:
आप जिम में पहले ही दिन भारी वर्कआउट करके अच्छी बॉडी बनाने की सोचते हैं तो इसे भूल जाइए। बस एक नार्मल लाइफ रूटीन की तरह ही शुरू करें।

आपको जिम के पहले कुछ हफ्तों तक हल्का-फुल्का वर्कआउट करना होगा।

2. सुबह जल्दी उठे:
सुबह जल्दी उठना सबसे बड़ी टेढ़ी खीर होती है और यही सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बाधा है जो आपको होती है इसके लिए अलार्म आपकी हाथ की पहुँच से दूर होना चाहिए।

ताकि आप नींद में ही इसे बंद नहीं कर सके। अगर आप एक बार उठ जाते है तो आपके लिए मन बनाना आसान हो जायेगा और आप वर्कआउट शुरू कर सकते है।

3. स्‍ट्रेचिंग और मांसपेशियों पर ध्यान दें:
वर्कआउट करने के लिए स्‍ट्रेचिंग करना भी जरूरी है। इससे आपकी मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं और यह आपकी बॉडी को लचीला बनाए रखने में भी मदद करता है।

मांसपेशियां में मजबूती धीरे-धीरे बनती है और हल्का वार्मअप भी इसके लिए जरूरी होता है। किसी भी तरह के लिफ्ट्स करने से पहले बॉडी को वार्मअप जरूरी है।

4. ट्रेनिंग पार्टनर ढूंढे:
जिम में अगर आप अकेले वर्कआउट करते हैं तो कोशिश करें कि आप एक ट्रेनिंग पार्टनर ढूंढ लें। ट्रेनिंग पार्टनर स्पोर्ट के लिए जरूरी होता है।

उदाहरण के लिए जब आप लाइटवेट से हेवीवेट लिफ्ट्स करेंगे तो आपको सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में वजन को सपोर्ट देने वाले की जरूरत बढ़ जाती हैं।

5. मोबाइल रखें चार्ज:
अगर आप वर्कऑउट के लिए जाते है या फिर अगर मोर्निंग वाक के लिए भी जाते है तो ऐसे समय में आप बोर नहीं हों इसके लिए अपने मोबाइल या म्यूजिक डिवाइस को चार्ज करकें रख लें ताकि आप अपने मनपसंद म्यूजिक को सुनते हुए वर्कआउट कर सकें।

6. शरीर के बदलावों का रखें ध्यान:
जैसे-जैसे आप वर्कआउट करेंगे अपकी बॉडी में बदलाव आने शुरू होंगे। ऐसे में उन बदलावों को ध्यान में रखकर ही वर्कआउट करें।

उदाहरण के लिए जब आप ऐब्स बनाने के लिए वर्कआउट करेंगे तो आपके पेट पर काफी बदलाव आने शुरू होंगे। ऐसे में आपको उसके हिसाब से ही अपना वर्कआउट रूटीन बनाना पड़ेगा।

7. पॉश्‍चर और चोटों पर दे ध्यान:
कोई भी एक्सरसाइज करते समय सही पॉश्‍चर रखना बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं करेंगे तो हो सकता है कि आप चोटिल भी हो जाएं। इसके अलावा अगर आपके पहले से चोटिल हैं तो उसका ध्यान रखें।

8. सही डाइटचार्ट फॉलो करें:
एक्‍सरसाइज करने से पहले और करने के बाद कुछ खाना जरूरी है। हेल्थी ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत करें ताकि आपका पूरा दिन बेहतर जाये। ध्यान रखें, सुबह और शाम का नाश्ता बेहद ज़रूरी है।

9. पानी पीने का रूटीन बनायें:
पानी ज्यादा से ज्यादा पीये। जितना संभव हो उतना पीने की कोशिश करें, पानी एक ही बार मे पीने की आदत बदलकर सिप-सिप करके पीने की आदत डालें। एक्सरसाइज शुरू करने से कुछ देर पहले पानी पी लें और एक्सरसाइज के कुछ देर बाद भी पानी पिये। पूरे दिन में कभी भी शरीर मे पानी की कमी ना होने दें।

10. नींद का ध्यान रखें:
और आखिर में सबसे जरूरी बात, नींद पूरी करें और प्रोपर नींद पूरी करें। रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी जागने की कोशिश करें।

शुरू करना ही आधी जंग जीतने जैसा है। अगर एक बार एक्सरसाइज शुरू ही कर दी है तो यह ही आधी जंग जीतने जैसा है क्योंकि एक बार शुरू करने पर आपको इसकी आदत हो जाती है और अगर अपने डेडिकेशन के साथ इसे शुरू किया है तो एक समय के बाद यह आपकी जिन्दगी का अहम् रूटीन बन जाता है। अगर जिम जाने का मन नहीं है तो घर पर एक्सरसाइज आज से ही शुरू कर लेनी चाहिए।
Share:

5 Health Tips in Hindi

healthgty.jpg




1. कहीं भी बाहर से घर आने के बाद, किसी बाहरी वस्तु को हाथ लगाने के बाद, खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, खाने के बाद और बाथरूम का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। यदि आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तब तो यह और भी जरूरी हो जाता है। उसे हाथ लगाने से पहले अपने हाथ अच्छे से जरूर धोएं।

2. घर में सफाई पर खास ध्यान दें, विशेषकर रसोई तथा शौचालयों पर। पानी को कहीं भी इकट्ठा न होने दें। सिंक, वॉश बेसिन आदि जैसी जगहों पर नियमित रूप से सफाई करें तथा फिनाइल, फ्लोर क्लीनर आदि का उपयोग करते रहें। खाने की किसी भी वस्तु को खुला न छोड़ें।

कच्चे और पके हुए खाने को अलग–अलग रखें। खाना पकाने तथा खाने के लिए उपयोग में आने वाले बर्तनों, फ्रिज, ओवन आदि को भी साफ रखें। कभी भी गीले बर्तनों को रैक में नहीं रखें, न ही बिना सूखे डिब्बों आदि के ढक्कन लगाकर रखें।

3. ताजी सब्जियों–फलों का प्रयोग करें। उपयोग में आने वाले मसाले, अनाजों तथा अन्य सामग्री का भंडारण भी सही तरीके से करें तथा एक्सपायरी डेट वाली वस्तुओं पर तारीख देखने का ध्यान रखें। बहुत ज्यादा तेल, मसालों से बने, बैक्ड तथा गरिष्ठ भोजन का उपयोग न करें।

खाने को सही तापमान पर पकाएं और ज्यादा पकाकर सब्जियों आदि के पौष्टिक तत्व नष्ट न करें। साथ ही ओवन का प्रयोग करते समय तापमान का खास ध्यान रखें। भोज्य पदार्थों को हमेशा ढंककर रखें और ताजा भोजन खाएं।

4. खाना पकाने के लिए अनसैचुरेटेड वेजिटेबल ऑइल (जैसे सोयाबीन, सनफ्लॉवर, मक्का या ऑलिव ऑइल) के प्रयोग को प्राथमिकता दें। खाने में शकर तथा नमक दोनों की मात्रा का प्रयोग कम से कम करें। जंकफूड, सॉफ्ट ड्रिंक तथा आर्टिफिशियल शकर से बने ज्यूस आदि का उपयोग न करें।

कोशिश करें कि रात का खाना आठ बजे तक हो और यह भोजन हल्का–फुल्का हो। खाने में सलाद, दही, दूध, दलिया, हरी सब्जियों, साबुत दाल–अनाज आदि का प्रयोग अवश्य करें। कोशिश करें कि आपकी प्लेट में ‘वैरायटी ऑफ फूड‘ शामिल हो। खाना पकाने तथा पीने के लिए साफ पानी का उपयोग करें। सब्जियों तथा फलों को अच्छी तरह धोकर प्रयोग में लाएं।

5. अपने विश्राम करने या सोने के कमरे को साफ–सुथरा, हवादार और खुला–खुला रखें। चादरें, तकियों के गिलाफ तथा पर्दों को बदलती रहें तथा मैट्रेस या गद्दों को भी समय–समय पर धूप दिखाकर झटकारें।

मेडिटेशन, योगा या ध्यान का प्रयोग एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव से दूर रहने के लिए करें। कोई भी एक व्यायाम रोज जरूर करें। इसके लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा दें और व्यायाम के तरीके बदलते रहें, जैसे कभी एयरोबिक्स करें तो कभी सिर्फ तेज चलें।

अगर किसी भी चीज के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे तो दफ्तर या घर की सीढ़ियां चढ़ने और तेज चलने का लक्ष्य रखें। कोशिश करें कि दफ्तर में भी आपको बहुत देर तक एक ही पोजीशन में न बैठा रहना पड़े।
Share:

Popular Post

मेरे बारे में

My photo
एक सीधा-सादा इंसान! घोर पारिवारिक! घुमक्कड़! चाय प्रेमी! सिनेमाई नशेड़ी! माइक्रो-फिक्शन लेखक!

संपर्क करें



Search This Blog

Categories

Popular Posts

Recent Posts